Sep 12, 2026

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सकरौरा में आयोजित हुआ स्क्रीनिंग प्रोग्राम

गोण्डा - जिला अंधता निवारण समिति गोंडा के तत्वाधान में स्कूल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज की तरफ से जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सकरौरा करनैलगंज में स्कूल स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 350 बच्चों का स्क्रीनिंग किया गया नेत्र संबंधी आने वाले समय की बीमारियों का इलाज पर नेत्र दोषों से कैसे बचा जाए? इसकी जानकारी दी गई, बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया है। एवं जिन बच्चों को नेत्रदोष पाया गया उन्हें चश्मा बनवा करके डीबीसीएस गोंडा द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। जिन बच्चों को चश्मा लगने की संभावना रही वो थे नितेंद्र शुक्ला, अनमोल, अमनजीत, अर्पित, जतिन, रोहन, अविनाश, सूरज नौकुश, सहदेव, निखिलेंद्र रामजी, अवधेश, कार्तिक, विजय कुमार, रितेश सत्यम, दिलीप, अमन वर्मा, कृष्ण कुमार शिवा, आयुष कुमार शिवेंदर सिंह, दिव्यांशु, अमित कुमार, किशन बाबू, अंकित, अतुल राम, मनोहर , देवेंद्र कुमार आदि बच्चों का रिफ्लेक्शन किया गया। इसमें अधिकतम बच्चे को नेत्र दोषी पाया गया, जिन्हें निशुल्क चश्मा विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। ये जानकारी नेत्र परीक्षण अधिकारी ए के गोस्वामी ने दिया।

No comments: