Aug 16, 2026

अंधविश्वास का हैरान करने वाला मामला, कब्र से शव निकलवाकर जिंदा करने का दावा

 

गोण्डा - छपिया थानाक्षेत्र के अगयामाफी गांव में 
अंधविश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मृत बच्चे को जिंदा करने का तांत्रिक का दावा सामने आया है।
तांत्रिक के झांसे में आकर कब्र से शव बाहर निकाला गया उसे जिंदा करने की कोशिश की गई, बताया जा रहा कि परिजनों द्वारा कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया,शव को नहलाकर तांत्रिक की जड़ी-बूटी पिलाई गई। बताया जा रहा है कि करीब 3 घंटे तक शरीर में हलचल का इंतजार किया गया 
लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो शव को दोबारा दफनाया गया। बताया गया कि बीते 14 अगस्त को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी।

No comments: