Aug 20, 2026

कर्नलगंज में ब्रह्माकुमारीज आश्रम के लिए भूमि पूजन सम्पन्न, पिंटू मिश्रा ने दान की जमीन


करनैलगंज /गोण्डा - गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र के नए आश्रम का भूमि पूजन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

करनैलगंज  - कटरा बाजार मार्ग स्थित सेन्ट जोसेफ स्कूल, बजरंग नगर, ग्राम देवी तिलमहा में ओम शांति के तत्वाधान में मुख्य यजमान (भूमि दाता) के रूप महेश कुमार मिश्रा "पिंटू मिश्रा" उनकी धर्मपत्नी सुनीता मिश्रा द्वारा भूमि पूजन किया गया।

बताते चलें कि मानवता की सेवा के लिए अनुपम उदाहरण पेश करते हुए महेश कुमार मिश्रा (पिंटू मिश्रा ) अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन कर्नलगंज द्वारा ब्रह्माकुमारीज आश्रम के निर्माण हेतु अपनी निजी भूमि समर्पित की गई है।

इस अवसर पर संस्था ने कहा है कि _"श्री पिंटू मिश्रा ने मानवता की सेवा, आध्यात्मिक उत्थान एवं समाज कल्याण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह पवित्र योगदान सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।"_

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय राजयोगी ब्र. कु. दीपेन्द्र भाई साहब - क्षेत्रीय प्रबंधक, ब्रह्माकुमारीज, पूर्वी उ.प्र.
,आदरणीय राजयोगिनी ब्र. कु. सुनीता दीदी - प्रभारी, ब्रह्माकुमारीज, रगड़गंज क्षेत्र, राकेश कुमार मिश्रा अध्यक्ष प्रधान संघ, नरेंद्र प्रताप राय प्रभारी निरीक्षक,धर्मपाल, राकेश सिंह, रूपपाल सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments: