Aug 20, 2026

जानलेवा हमला करने के 01 आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-766/2026, धारा 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 01 आरोपी अभियुक्त- रमनशंकर तिवारी पुत्र विनय शंकर तिवारी निवासी ग्राम सोनी हरलाल पोस्ट बभनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

वादी वेद प्रकाश तिवारी पुत्र स्व0 राघवराम तिवारी निवासी निवासी ग्राम सोनीहरलाल पो0बभनी कानूनगो थाना को0नगर जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि 19.08.2026 को वे अपना दुकान बन्द करके घर का सामान लेने अपने भतीजे के साथ पहुचे कि विपक्षीगण द्वारा जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर दिये। जिसे वादी व उनके भतीजे का सर फट गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।  
आज दिनांक 20..08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त- रमनशंकर तिवारी पुत्र विनय शंकर तिवारी निवासी ग्राम सोनी हरलाल पोस्ट बभनी कानूनगो थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: