Aug 11, 2026

दहेज लोभियों पर गंभीर आरोप, छत से धकेलने से टूटी कई हड्डियां, कभी नहीं चल पायेगी विवाहिता

फिरोजाबाद - दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को छत से धकेल दिया गया, जिसके चलते युवती की जिंदगी तबाह हो गई। छत से गिरने के बाद पीड़िता के शरीर की  कई जगह हड्डियां टूट गई, आरोप है कि छत से धकेलने इतनी चोट आई है कि युवती शायद कभी नहीं चल पायेगी।
चोट लगने से रीढ़, कमर की तथा पैर की हड्डियां टूट गईं हैं, मायके वालो द्वारा ससुरालियों पर शादी के महज दो महीने बाद ही किया प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
फिलहाल रामगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments: