Aug 4, 2026

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर सरयू डिग्री कॉलेज परिवार ने व्यक्त की प्रसन्नता, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दी बधाई



करनैलगंज/गोण्डा - सरयू डिग्री कॉलेज परिवार की ओर से  पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के संबंध में न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महाविद्यालय परिवार ने कहा कि न्यायपालिका देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण एवं सशक्त स्तंभ है तथा न्यायालय के निर्णयों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. बी. सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी एकत्र हुए और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और लड्डू बाँटे ।
इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ त्रिपुरारी दुबे, डॉ श्रीमती ममता मिश्रा, डॉ पवन कुमार मिश्रा, श्री जावेद अहमद, श्री शिव कुमार मौर्य एवं श्री बृजेश सिंह, अमित सिंह, स्वामी नाथ चौधरी, राहुल श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने एक स्वर में कहा—
“सत्य और न्याय के प्रति विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।”अंत में सरयू डिग्री कॉलेज परिवार की ओर से सांसद बृजभूषण शरण सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

No comments: