गोण्डा - रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल एवं सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोण्डा पहुंचकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक की कलाई पर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम एवं विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सुरक्षा एवं आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वातावरण आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण रहा। छात्राओं द्वारा पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर पुलिस परिवार के साथ रक्षाबंधन पर्व की खुशियां भी साझा की गईं।
Aug 27, 2026
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा को बांधी राखी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment