Aug 1, 2026

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ गो तस्कर, बाइक तमंचा आदि बरामद

 

 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-271/26, धारा 109 बीएनएस, 3/5/8 गौवध अधि0, 11 पशु क्रूरता अधि0, 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 01. कमरुद्दीन उर्फ कचनें पुत्र शमशुल्ला कुरैशी निवासी अली नगर लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोंडा को इटियाथोक क्रासिंग के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद होण्डा साइन मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

वादी विनय मौर्य पुत्र महराजदीन ग्राम परना बगुलहा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा धाना इटियाथोक को लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 30.07.2026 की शाम वादी शौच के लिए गया था गन्ने के खेत के पास साड़ के चिल्लाने की आवाज आ रही थी कि अशंका होने पर वह गाँव के लोगो को बुलाया और इकट्ठा होकर गन्ने के खेत में गये तो शीशम के पेड़ में एक साड़ क्रूरता पूर्वक बंधा हुआ है उसके पास कुछ व्यक्ति खड़े है जो भागने लगे तो ग्राम वासियों द्वारा दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकडना चाहा तो उसने अपने हाथ में लिए धारदार हथियार से ग्राम वासियों पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया जिससे ग्राम वासी क्रान्ति पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, अरुण राज घायल हो गये तथा ग्राम वासियों के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जिसका नाम अशरफ अली पुत्र असलम निवासी लोनावा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा है तथा उसके पास से 03 अदद चाकू, चापर, कुल्हाडी, एक तराजू बांट और मांस काटने हेतु प्लास्टिक का बोरा मिला। तथा उसके शेष साथी मौके से फरार हो गये थे। वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा अभियुक्त अशरफ अली को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया था। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा एसओजी/सर्विलांस सहित टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक को फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके क्रम में दिनांक 31.07.2026 की रात्रि थाना इटियाथोक पुलिस व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीम चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त में रवाना होकर इटियाथोक क्रासिंग के पास संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल संदिग्ध आता दिखायी दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उसने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे भगा दी । जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया । जिसमें मोटरसाइकिल सवार द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में शातिर गौ तस्कर कमरुद्दीन उर्फ कचनें पुत्र शमशुल्ला कुरैशी निवासी अली नगर लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोंडा के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद अवैध तंचमा 315 बोर मय 01 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद होण्डा साइन मोटरसाइकिल बरामद किया गया।


No comments: