Aug 1, 2026

विधायक नानपारा की मौजूदगी में तहसील नानपारा में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

 विधायक नानपारा की मौजूदगी में तहसील नानपारा में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

बहराइच,  — जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित मासिक संपूर्ण समाधान दिवस के प्रथम सत्र में शनिवार को तहसील नानपारा में विधायक राम निवास वर्मा की मौजूदगी में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फरियादियों की गंभीरता से सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार तथा अन्य जिला और तहसीली अधिकारियों ने भी शिविर में भाग लेकर  की समस्याओं का समाधान सुनिश्चत कराया।जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाएगा और शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न करने के निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में डीडी एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सम्बंधित खण्ड विकास व शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थाना अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।दौरान मिली जानकारी के अनुसार तहसील नानपारा में प्राप्त 65 प्रार्थना-पत्रों में से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील कैसरगंज में 98 में से 06, तहसील सदर बहराइच में 42 में से 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 48 में से 02, महसी में 24 में से 03 तथा पयागपुर में 59 में से 07 प्रार्थनापत्रों का मौके पर समाधान किया गया।

No comments: