बहराइच-लखनऊ मार्ग पर रात में हमला: दो लोग घायल, मामला दर्ज
फखरपुर-बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर स्थित अजीजपुर के पास रात के करीब 2 बजे दबंगों ने (बाला जी) धर्म कांटा पर धावा बोलकर कांटा मालिक और कांटा बाबू पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार कांटा मालिक रमन उर्फ वेद प्रकाश पाठक (पिता: राजेश कुमार पाठक) और कांटा बाबू प्रिंस मिश्रा (पिता: रुद्र कुमार मिश्रा, निवासी फरहांस, थाना कोतवाली देहात, गोंडा) रात में सो रहे थे। उसी समय आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।इसके बाद अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर गोली भी चलाई और मौके से फरार हो गए। घायलों ने घटना की सूचना पुलिस व कांटा मालिक के पिता को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा आएं हैं, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।स्थानीय थाना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

No comments:
Post a Comment