गोण्डा - थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 336/2026 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुलहरिया नाला के पास घेराबंदी कर अभियुक्त मो0 आजाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
जानिए पूरा मामला
थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 27.08.2026 को उसकी नाबालिग पुत्री घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर राखी लेने जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त मो0 आजाद द्वारा बालिका को बुलाकर अपने घर के पास स्थित टीन शेड में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया गया तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 30.08.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त मो0 आजाद को गुलहरिया नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मो0 आजाद पुत्र इदीश, निवासी ग्राम वजीरगंज बाजार, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 336/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एफ/6 पॉक्सो एक्ट, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, थाना वजीरगंज।
2. का0 राजू यादव।
3. का0 सूरज यादव।
4. म0का0 दिव्या दीक्षित।
5. म0का0 खुशी निगम।
No comments:
Post a Comment