Aug 30, 2026

गाली-गलौज, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 
गोण्डा - दिनांक 29.08.2026 को समय करीब 19ः50 बजे श्रीमती साविता पत्नी अखिलेश निवासी खड़ौरा, थाना तरबगंज, जनपद द्वारा थाना तरबगंज पुलिस  को जरिए दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई कि अनिल पाण्डेय उर्फ ननकुन्ने पुत्र स्व0 रामबहादुर पाण्डेय निवासी बेलसर, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना पर उ0नि0 राकेश कुमार पाण्डेय मय हमराह का0 वीरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अभियुक्त वहां से चला गया था। इसके पश्चात समय करीब 20ः27 बजे शिकायतकर्ता द्वारा पुनः सूचना दी गई कि अनिल पाण्डेय उर्फ ननकुन्ने गोपीपुर तिराहा से आगे सड़क पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अभियुक्त लालता प्रसाद के घर के पास मौजूद मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा तथा हाथापाई एवं मारपीट करने लगा। अभियुक्त के उग्र व्यवहार के कारण चौकी रगड़गंज से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी अभियुक्त द्वारा अभद्र भाषा, धमकी एवं हाथापाई की गई। अभियुक्त नशे की हालत में था तथा बार-बार सड़क पर गिर रहा था। उक्त घटना के सम्बन्ध में उ0नि0 राकेश कुमार पाण्डेय की तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 352/121(1)/132/351(3)/221 बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 30.08.2026 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोपीपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अनिल पाण्डेय उर्फ ननकुन्ने को गिरफ्तार कर लिया गया।


No comments: