Aug 20, 2026

बैंक की महिला अधिकारी दिव्या मिश्रा को कार सवार ने मारी गोली, गोमती नगर की घटना

लखनऊ - गोमती नगर में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी फैल गई, कार से आए युवक ने युवती को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। मिल रही जानकारी के मुताबिक ICICI बैंक की महिला अधिकारी दिव्या मिश्रा की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कम्प मच गया, दिव्या मिश्रा गोमती नगर ब्रांच में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात बताई जा रही है, गोली मारने वाला शख्स दिव्या मिश्रा का पति बताया जा रहा है,लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक दिव्या मिश्रा का पति से विवाद चल रहा था,रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोमती नगर थाने के पास दिन दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

No comments: