Aug 20, 2026

हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कर्नलगंज के फतेहपुर कोटहना गांव से जुड़ा है मामला


 गोण्डा -  अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-289/2026 धारा 103(1), 238 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित आरोपी हत्याभियुक्त सतीश सिंह पुत्र राजबाबू सिंह निवासी ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उसके घर दत्तनगर थाना नवाबगंज गोण्डा से गिरफ्तार किया गया ।   

दिनांक 18.08.2026 को आवेदक प्रदीप कुमार सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह ग्राम फत्तेपुर कोटहना थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी बहन की शादी 20 वर्ष पूर्व सतीश सिंह से हुई थी। जिनसे 04 बच्चे है। उनका बहनोई सतीस पारिवारिक विवाद को लेकर अक्सर उनकी बहन के साथ मार पीट करता था तथा दिनांक 17.08.2026 को उनके बहन की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को ढेमवा घाट ले जाकर जला दिया । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 289/2026 धारा 103(1), 238 बी0एन0एस0 बनाम सतीश सिंह पुत्र राजबाबू सिंह निवासी ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के पंजीकृत किया गया। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया ।
आज दिनांक 20.08.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त सतीश सिंह पुत्र राजबाबू सिंह निवासी ग्राम दत्तनगर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को अभियुक्त के घर दत्तनगर थाना नवाबगंज गोण्डा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबंगज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया । 


No comments: