Aug 11, 2026

कांग्रेस के प्रति वफादार रहे अब्दुल हन्नान के प्रदेश सहप्रभारी बनाए जाने पर जताया आभार

गोण्डा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव 1990के दशक से पार्टी के समर्पित योद्धा आदरणीय अब्दुल हन्नान जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सहप्रभारी और अवध प्रांत का प्रभारी राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर गोंडा के कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान को अवध प्रांत का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब्दुल हन्नान यन एस यू आई, युवा कांग्रेस, से कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीतिक तक का सफर तय किया जिन्हें संगठन का एक लंबा अनुभव है निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अपना खोया जनाधार प्राप्त करेगी।
मीडिया प्रभारी शिवकुमार दूबे, महासचिव अरविंद शुक्ला सेवादल प्रमुख प्रदुमन शुक्ला, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, अविनाश मिश्रा, प्रदीप सिंह , सहित तमाम कांग्रेस जनों ने अब्दुल हन्नान को अवध प्रांत का राष्ट्रीय प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्ति की है और स्वागत किया है।

No comments: