Aug 4, 2026

वफादारी की मिसाल, मालिक को बचाने के लिए सांप से लड़ गया कुत्ता, सांप को मारकर खुद तोड़ा दम

बलिया - जानवरों की वफादारी एक बार फिर चरितार्थ हुई, वफादार कुत्ते ने अपनी जान की बाजी लगाकर अपने मालिक की जान बचा ली। वफादार कुत्ते ने मालिक को सांप के डसने से बचाय लेकिन अपनी जान गंवा दी। घटना बेल्थरा रोड उभाव थानाक्षेत्र की है, जहां जहरीले सांप ने घर में घुसने की कोशिश की, तो घर में मौजूद कुत्ते ने सांप को घर में घुसने से रोका, इस दौरान साँप कुत्ते को डसता रहा लेकिन वफादार कुत्ता सौंप से लड़ता रहा और मालिक की जान बचा लिया। अंततः सांप को मारने के आधे घंटे बाद वफादार कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया। वफादार कुत्ते की दर्दनाक मौत व वफादारी की चर्चा हर तरफ फैल गई, वहीं पूरे गांव व मालिक के परिवार में शोक व्याप्त है।


No comments: