लखनऊ - रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन सामने आया है, जहां 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, किया गया तथा 182 दुकानों से खाद्य नमूने लिये गये। टीम द्वारा शुद्ध खाद्य पदार्थों को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, रक्षाबंधन पर्व पर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर दिखाई पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक 46 लाख से ज्यादा की खाद्य सामग्री जब्त और नष्ट की गई, रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत खोया,पनीर, दूध और घी पर विशेष कार्रवाई की गई।
Aug 28, 2026
रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन,18 दुकानदारों पर एफआईआर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment