Aug 28, 2026

चोरी की गई बोलेरो को 03 घंटे के भीतर बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी की गई बोलेरो की शीघ्र बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर तलाश एवं चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई बोलेरो को घटना के 03 घंटे के भीतर बरामद कर 01 अभियुक्त संतोष कुमार तिवारीको गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण
शुक्रवार को थाना मोतीगंज पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत बोलेरो वाहन संख्या UP43 N 3700 चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर थाना मोतीगंज पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें पुलिस टीमों द्वारा तत्काल चोरी गई बोलेरो एवं अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान झिलाही से वजीरगंज रोड पर ग्राम जमलापुर बाजार के पास एक बोलेरो दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बोलेरो को रोककर चेक किया गया, जो चोरी गई बोलेरो निकली। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त संतोष कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त
1. संतोष कुमार तिवारी पुत्र स्व0 रामकुमार तिवारी निवासी जमथा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा।


No comments: