Jul 11, 2026

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद: बहराइच में प्रह्लाद दुबे ने की प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

 अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद: बहराइच में प्रह्लाद दुबे ने की प्रदेश अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

बहराइच] — बहराइच स्थित होटल राधा कृष्णा पैलेस में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के नवनियुक्त श्रावस्ती जिलाध्यक्ष श्री प्रह्लाद दुबे ने अवध प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी से शिष्टाचार भेंट कर संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता और जनपद स्तर पर परिषद की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष  दीपक त्रिवेदी ने प्रह्लाद दुबे को शुभकामनाएँ देते हुए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर बहराइच जिलाध्यक्ष शिव कुमार तिवारी, विधि प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट बाबू राम तिवारी, राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर नाथ शुक्ल समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत कर सफल व जनसेवा-प्रधान कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। "सशक्त संगठन ही सशक्त समाज की आधारशिला है।"

No comments: