गोण्डा - एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर देवीपाटन मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माह जून 2026 की रैंकिंग में मंडल ने 110 में से 103अंक अर्जित कर 93.64 प्रतिशत सफलता दर हासिल की है। इससे पूर्व माह मई में भी देवीपाटन मंडल द्वितीय स्थान पर रहा
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जिले में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक माह सभी जिलों की शिकायतों की समीक्षा की जाती है। स्वयं रैंडम रूप से पांच शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक भी लेते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिकायतों पर वास्तविक कार्रवाई हुई है, न कि केवल औपचारिक निस्तारण। इस पहल से निस्तारण की गुणवत्ता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
आयुक्त ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की समस्याओं के समाधान के लिए मंडल में मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद जैसी पहल भी संचालित की जा रही है। इसके तहत महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है। इसकी रैंकिंग में प्रथम स्थान मिलने में अहम भूमिका है।
इसके अलावा प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक लोगों की जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण भी किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप शुरू प्रदेश में देवीपाटन मंडल अव्वल स्थान पर प्रथम रैंकिंग हासिल की है
No comments:
Post a Comment