गोरखपुर - गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर रेप और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में भर्ती बड़ी बहन को खाना देकर लौट रही बच्ची का अपहरण कर लिया गया और उसके साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई इस घटना से3 खाकी एक बार फिर दागदार हो गई क्योंकि बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या का आरोप सिपाही अभिषेक यादव पर लगा है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी अभिषेक यादव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोप है कि बड़ी बहन जिला अस्पताल में भर्ती थी,जिसे खाना देकर घर लौटते वक्त मंगलवार को दरिंदे द्वारा उसे उठा लिया गया, बच्ची का शव आज सुबह चिवटहा पुल से नीचे से बरामद किया गया। मामले में एसएसपी का का कड़ा रुख सामने आया है, उन्होंने कहा कि आरोपी सिपाही बर्खास्त होगा तथा उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जायेगी। मामले से संबंधित केश गोरखपुर कोतवाली मे दर्ज किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment