गोण्डा - साहित्यिक संस्था 'बज़्मे शामे ग़ज़ल' की एक शोक गोष्ठी अल्लामा इक़बाल लाइब्रेरी बालूगंज में आयोजित हुई । गणेश तिवारी 'नेश' के संरक्षण में कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल गफ्फार ठेकेदार ने की । तिलावत से हाफिज़ कौसर सलमानी ने आग़ाज़ किया व सलीम बेदिल ने नात पेश की । संचालन करते हुए याकूब सिद्दीक़ी 'अज़्म' ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । जिस के तहत विगत दिनों दिवंगत प्रसिद्ध विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । महामन्त्री मुजीब सिद्दीक़ी ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान व लेखक मौलाना सय्यद सलमान हुसैनी नदवी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह अरबी भाषा के प्रकाण्ड विद्वान थे । नदवा कालेज में 40 साल अध्यापन कार्य किया । उन के शागिर्द दुनिया भर में फैले हुए हैं । वह बहुमुखी व्यक्तित्व के महान विचारक थे । साथ ही प्रख्यात सामाजिक व्यक्तित्व अरशद सिद्दीक़ी जी( पूर्व एम.पी इलियास आज़मी के पुत्र ), पत्रकार व गयादीन सिंह इण्टर कालेज प्रहलादगंज के प्राचार्य रहे राज किशोर शुक्ल जी, सीतापुर के 3 शाए़रों इश्तियाक़ अली सबा जी, महफूज़ रहमानी साहब व साजिद ख़ैराबादी साहब,मलिक समाज फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरशाद मलिक के पिताश्री हाजी इस्हाक़ मलिक बाराबंकी एवं कस्बा कर्नलगंज की अन्जुमन सज्जादिया के सेक्रेटरी रहे मरहूम नज़ीर अहमद सिद्दीक़ी की पत्नी ( पूर्व सभासद नई बाज़ार - रशीद अहमद जांबाज़ की माता ) के निधन पर संस्था की ओर से शोक व्यक्त किया गया । गोष्ठी में हाजी ज़हीर वार्सी, हाजी नियाज़ क़मर, हरीश शुक्ल, अब्दुल कय्यूम सिद्दीक़ी, साबिर अली गुड्डू, अल्ताफ हुसैन राईनी, रशीद माचिस, सग़ीर अहमद सिद्दीक़ी, यासीन राजू अंसारी, इख़लाक वारिस व मेराजुद्दीन आदि मौजूद रहे । अब्दुल गफ्फार ठेकेदार के अध्यक्षीय संबोधन पर गोष्ठी सम्पन्न हुई ।
Jul 16, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment