Jul 16, 2026

विद्युत उपकेन्द्र मटेरा पर तैनात एस.एस.ओ. की सेवाएं होगी समाप्त

 आपत्तिजनक टिप्पणी के वायरल आडियों का लिया गया संज्ञान

बहराइच । अधीक्षण अभियन्ता नवीन चन्द्र प्रसाद ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड, नानपारा के अधीनस्थ 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र मटेरा पर वाह्य सेवा प्रदाता मेसर्स आल सर्विसेज ग्लोबल प्रा.लि., लखनऊ के माध्यम से एस.एस.ओ. के पद पर तैनात किये गये मुकेश श्रीवास्तव, कुशल संविदाकर्मी के द्वारा एक विषेश समुदाय के विरूद्ध किये गये आपत्तिजनक टिप्पणी के वायरल आडियों का संज्ञान लेते हुये एस.एस.ओ. मुकेश श्रीवास्तव की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त किये जाने हेतु सम्बन्धित वाह्य सेवा प्रदाता संस्था को निर्देशित किया गया हैं। साथ ही एस.एस.ओ. मुकेश श्रीवास्तव के स्थान पर कुशल व शुद्ध आचरण वाले व्यक्ति की तैनाती करा दी गयी है।

No comments: