गोण्डा - सरिया लदे ट्रक के पलटने से गोण्डा में बड़ा हादसा हो गया, हादसे में तीन श्रमिकों की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीर सिंहपुर के पास सरिया लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से नीचे दबकर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरिया लदा ट्रक गोरखपुर से बीर सिंहपुर में पुलिया निर्माण कार्य हेतु सरिया लेकर जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक में सात श्रमिक बैठे थे, जिनमें चार लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, सातों श्रमिक रगड़गंज क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Jul 2, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment