Jul 8, 2026

योग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा पर गुरुजी और सचिव का सम्मान; शाश्वत फाउंडेशन ने किया विशेष आयोजन

 योग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा पर गुरुजी और सचिव का सम्मान; शाश्वत फाउंडेशन ने किया विशेष आयोजन

बहराइच — किसान डिग्री कॉलेज, बहराइच में शाश्वत फाउंडेशन की ओर से योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वालों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय गुरूजी Satya Bhushan Singh तथा सचिव मेजर डॉ. एस. पी. सिंह को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सम्मानितों को प्रशंसा पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर उनके योगदान की सराहना की गई।शाश्वत फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती वीणा परिक जिनके नेतृत्व में गुजरात से संचालित यह संस्था, समय-समय पर बहराइच में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित करती रहती है। आयोजन में संस्था के सदस्यों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और कल जन्मदिन को विशेष रूप से यादगार बनाने पर हृदय से आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों ने कहा कि ऐसे सम्मान स्थानीय स्तर पर प्रेरणा का काम करते हैं और योग व स्वास्थ्य के प्रति सार्वजनिक जागरण बढ़ाते हैं। शाश्वत फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी इसी तरह समुदाय-उन्मुख पहलों की घोषणा की गई।

No comments: