Jul 2, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले बड़ी धनराशि की बरामदगी

अयोध्या - राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में धनराशि की बरामदगी की गई है,आरोपियों से बरामदगी की सूची सामने आने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। 7 आरोपियों से लाखों रुपये और डॉलर बरामद किए गए हैं,80 लाख 92 हजार रुपये, 1,121 डॉलर की रिकवरी हुई है। आरोपियों के पास से बरामद धनराशि की विवरण इस प्रकार है। मनीष यादव के पास से 2 लाख रुपये,करुणेश के पास से 18 लाख 7000 रुपये,लवकुश के पास से 14 लाख 25 हजार,अनुकल्प के पास से 16 लाख 82 हजार रुपये,रमाशंकर के पास से 7 लाख 32 हजार,
अविनाश शुक्ला के पास से भी रुपये और डॉलर मिले हैं। अविनाश शुक्ला के पास से 20 लाख 39 हजार और 1,121 डॉलर तो टिन्नू यादव के पास से एक लाख की बरामदगी की गई है,आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं।


No comments: