Jul 2, 2026

दरगाह शरीफ के अवैध गोदाम से 8,140 शीशी कोडीन कफ सिरप बरामद, संचालक गिरफ्तार

 दरगाह शरीफ के अवैध गोदाम से 8,140 शीशी कोडीन कफ सिरप बरामद, संचालक गिरफ्तार

बहराइच। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस और औषधि प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई जारी है। 01.07.2026 को थाना रुपईडीहा में पकड़े गए अभियुक्त आदित्य कुमार मिश्रा की पूछताछ के आधार पर थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र के ग्राम असरफा परसौरा स्थित एक अवैध गोदाम पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान शिवांस मेडिकल एजेंसी के संचालक अजय कुमार यादव उर्फ पवन यादव के आवासीय परिसर से बिना लाइसेंस संचालित गोदाम में रखी 25 बोरी में कुल 8,140 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुई।बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹20,35,000 आंकी गई है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह 150 रुपये कीमत वाली शीशी को 250 रुपये में बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था। बरामदगी के आधार पर थाना दरगाह शरीफ में NDPS एक्ट एवं औषधि अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।SP बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, "भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी रोकना हमारी प्राथमिकता है; इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अनुरोध है कि इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।"

No comments: