Jun 11, 2026

माँ पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोण्डा में "Yoga for Healthy Ageing" विषय पर योग सत्र का विशेष आयोजन



गोण्डा - सेवा भी, संस्कार भी और सम्मान भी" अभियान (05 जून – 21 जून, 2026) के अंतर्गत आयुष विभाग, गोण्डा एवं माँ पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोण्डा के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग)* विषय पर योग सत्र का सफल आयोजन संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 07:30 बजे हुआ। योग सत्र में आयुष विभाग, गोण्डा से पधारे मास्टर योग ट्रेनर  अंजनी कुमार दुबे ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संस्थान के निदेशक प्रो. भारतेन्दु नाथ मिश्र का संरक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में डीन अकादमिक ई. मरुत नन्दन त्रिपाठी रजिस्ट्रार ई. नवनीत गुप्ता तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अपर्णा वर्मा ने भी योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों सत्य प्रकाश, अजय कुमार, अजय प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, पुंडरीक वर्मा, नवीन सिंह एवं विपिन कुमार ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों शिवपाल मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, किशन लाल यादव, मिथिलेश एवं सुरेन्द्र यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनावमुक्त जीवन जीने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
संस्थान प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों एवं आयुष विभाग, गोण्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments: