Jun 11, 2026

कर्नलगंज हादसा: गंभीर रूप से घायल अंशुमान 10 वर्ष ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई पांच

करनैलगंज/गोण्डा - बुधवार देर रात कर्नलगंज क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा भलियन पुरवा नारायणपुर मोड़ के पास हुआ , जहां अनियंत्रित चार पहिया ने चार लोगों को रौंद डाला जिससे चारों लोगों की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल दो लोगों को गोण्डा रेफर किया गया था, जहां से नाजुक हालात में अंशुमान 10 वर्ष को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ही अंशुमान ने भी दम तोड़ दिया।  अंशुमान की निधन की खबर से परिवार में कोहराम मचा है

No comments: