Jun 2, 2026

गोंडा: सुहेलदेव पार्टी के जिलाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

गोण्डा - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। मोबाइल पर फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने से वह परेशान हैं। आरोप है कि गैंगस्टर अपराधियों द्वारा धमकी दी गई है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी वजीरगंज की पुलिस कार्यवाई नहीं कर रही है। धमकी से सहमे पप्पू राजभर ने कहा कि किसी भी समय उनकी हत्या हो सकती है, उन्होंने  पुलिस अधीक्षक से न्याय की गोहार लगाई है।

No comments: