गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-230/2026, धारा 115(2),105,326(जी) बीएनएस एवं 11(1)(एल) पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त हुलसी उर्फ अक्कू पुत्र भूलन निषाद को ग्राम जटमलपुर सरायखत्री से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया।
वादी भूलन निषाद पुत्र सुमिरन निषाद निवासी ग्राम जटमलपुर सरायखत्री, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज मंे लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.06.2026 को रात्रि लगभग 08ः30 बजे उसके पुत्रगण हुलसी उर्फ अक्कू एवं अंकित निषाद के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि हुलसी उर्फ अक्कू ने घर में आग लगा दी तथा विरोध करने पर वादी के साथ मारपीट की। इसके बाद अंकित निषाद द्वारा रोकने का प्रयास करने पर हुलसी उर्फ अक्कू ने छप्पर की थूनी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय चिकित्सक द्वारा अंकित निषाद को मृत घोषित कर दिया गया। तहरीर में हुलसी उर्फ अक्कू द्वारा वादी की भैंस को भी मार डालने का आरोप लगाया गया है। वादी की की लिखित तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 07.06.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त हुलसी उर्फ अक्कू पुत्र भूलन निषाद को ग्राम जटमलपुर सरायखत्री से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment