आगामी मोहर्रम को लेकर वजीरगंज चौकी पर ताजियेदारों के साथ बैठक
फखरपुर/बहराइच — आगामी मोहर्रम को लेकर वजीरगंज पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप-जिला अधिकारी अखिलेश कुमार व क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव ने की। बैठक में थाना अध्यक्ष संजीव चौहान, एसडीएम अखिलेश कुमार तथा क्षेत्र के ताजिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर जोर दिया गया। सीओ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा तलवार या अन्य किसी हथियार का प्रदर्शन, तलवार लहराना या उसे मातम के रूप में दिखाना पाबंद रहेगा; ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वजीरगंज कर्बला मैदान जनपद का सबसे बड़ा मैदान है और यहाँ कई गांवों से ताजिये आती हैं, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।थाना अध्यक्ष संजीव चौहान ने ताजियेदारों से निवेदन किया कि ताजियों की ऊँचाई अधिक न रखें क्योंकि जरा सी लापरवाही से बिजली के हाई-वोल्टेज तारों के संपर्क में आकर बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीएम ने कहा कि कोई भी समस्या—सफाई, रास्ते में जलभराव या मार्ग संबंधी बाधा—हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाए ताकि समय रहते निस्तारण कराया जा सके।बैठक में ज्ञान चंद वर्मा, फारुक खान, सज्जन खान, खालिद अंसारी, रफीक अंसारी, शाहिद खान, अकबाल खान सहित क्षेत्र के कई ताजियेदार उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment