Jun 11, 2026

बहराइच: एसपी ने चलाई "तबादला एक्सप्रेस", 36 पुलिसकर्मियों का स्थानान्तर

 बहराइच: एसपी ने चलाई "तबादला एक्सप्रेस", 36 पुलिसकर्मियों का स्थानान्तर

बहराइच। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने देर रात बड़े स्तर पर फेरबदल किया। उन्होंने कुल 36 पुलिसकर्मियों के तबादले किए जिनमें 21 उपनिरीक्षक, 7 मुख्य आरक्षी और 8 आरक्षी शामिल हैं। स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा और सभी को नई तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।एसपी के आदेश में रूपईडीहा थाने की चिकनिया चौकी के इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस लाइन से पांच उपनिरीक्षकों को फील्ड में तैनात कर विभिन्न चौकियों और थानों का चार्ज सौंपा गया है। साथ ही पांच आरक्षी और कुछ मुख्य आरक्षियों को भी थानों में भेजा गया है।पिछले कुछ समय में भी एसपी बहराइच ने बड़े पैमाने पर तबादलों के आदेश दिए थे; हाल ही में एक निरीक्षक समेत तीन कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था और सात उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभार दिया गया था। एसपी ने कहा है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और ये स्थानांतरण केवल प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं ताकि जिले में कानून और व्यवस्था और प्रभावी बनाया जा सके।


No comments: