गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा कौव्वापुर मोड के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त कमरुद्दीन उर्फ छैलू पुत्र फकरुद्दीन निवासी ग्राम लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
11.06.2026 को उ0नि0 सत्य नारायण यादव मय हमराह के साथ कौव्वापुर मोड के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान असिधा गांव की तरफ से आ रही मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी कर मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम कमरूद्दीन बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment