गोण्डा - विगत 12 जून 2026 को शिवागंज, उमरी बेगमगंज के पास एक दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन के रेस्क्यू ऑपरेशन में अदम्य साहस एवं मानवता का परिचय देने वाले भारतीय सेना की रेजीमेंट ऑफ आर्टिलरी के जवान नायक राकेश कुमार सिंह को सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद द्वारा राकेश कुमार सिंह को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कैसरगंज सांसद ने राकेश कुमार सिंह के साहसिक एवं सेवाभावी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
Jun 15, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment