करनैलगंज/गोण्डा - युवक की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मृतक का नाम राहुल कश्यप
पिता का नाम पप्पू कश्यप उम्र करीब 28 वर्ष निवासी
बोटन पुरवा सकरौरा ग्रामीण का मौसी के लड़के ने पैसे के लेन देन का विवाद था जिसे लेकर बीती रात उसे बुलाया गया और उसके बाद उसे मारकर ब्रह्मचारी स्थान पिपरी के निकट गोंडा- लखनऊ रेल मार्ग पर लिटा दिया गया। परिजनों के मुताबिक आरोपी पंकज डुडही असरना मृतक के सगे रिश्तेदार व अन्य अज्ञात बताये जाते हैं।
घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर गोंडा लखनऊ हाईवे जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment