गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0346/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तगण - 01. सुनील कुमार, 02. जय सिंह वर्मा को अम्बेडकर चौराहा लखनऊ रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादी अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी ग्राम उज्जैनीकला (दर्जीपुरवा) थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गई कि उसका भाई युनुस पुत्र अब्दुल सत्तार लगभग 37 वर्षों से लापता है। विपक्षीगणों ने आपस में षड्यंत्र कर अतीकुर्रहमान को युनुस बनाकर फर्जी आधार कार्ड एवं कूटरचित अभिलेख तैयार किए तथा दिनांक 04.11.2019 एवं 26.08.2020 को उप निबंधक कार्यालय गोण्डा में प्रार्थी के लापता भाई के हिस्से की भूमि के फर्जी बैनामे कमला देवी व मेराज अली के पक्ष में करा लिए। बाद में उक्त भूमि का हस्तांतरण अन्य व्यक्तियों के पक्ष में भी कर दिया गया। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र कर भूमि हड़पने का कार्य किया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 11.06.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 02 वांछित अभियुक्तगण - 01. सुनील कुमार, 02. जय सिंह वर्मा को अम्बेडकर चौराहा लखनऊ रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment