May 13, 2026

मझारा तौकली गांव में मासूम बालक की निर्मम हत्या। गला रेतकर शव फेंका

मझारा तौकली गांव में मासूम बालक की निर्मम हत्या। गला रेतकर शव फेंका।

कैसरगंज  बहराइच _मझारा तौकली गांव में दिल दहला देने वाली वारदात

बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के मझारा तौकली  गांव में एक मासूम बालक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया।पुलिस-प्रशासन में हड़कंप, भारी बल घटनास्थल पर
घटना की सूचना मिलते ही एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, उपजिलाधिकारी, एसओ, डीएफओ व फॉरेस्ट रेंजर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ जारी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जल्द खुलासे का भरोसामासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है और शीघ्र खुलासा होगा।

No comments: