May 16, 2026

गोंडा: तेज रफ्तार का कहर, दो वाहनों की टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

गोण्डा- -तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब पिकअप ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना मोतीगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत काजीदेवर बाजार के पास उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार पिकअप और बाइक सवार आपस में टकरा गए। हादसे में मोटरसाईकिल सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक झिलाही मनकापुर के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

No comments: