गोण्डा - करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में चोरी की घटना प्रकाश में आई है , मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम पंचायत कोचा कासिम के मजरा सालपुर निवासी योगेश प्रताप सिंह द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके घर से चोरों ने सोने चांदी के जेवरातो समेत घर में रखे कीमती सामान वा 30000 रुपए नगद ले उड़े। परिवार वालो की जब नींद खुली तो घर में सारे ताले टूटे पड़े थे कुछ समान घर में वा कुछ समान खेत में बिखरा पड़ा था। पीड़ित द्वारा तुरंत डायल 100 को सूचना दी गई जिससे पुलिस मौके पर पहुंची । घटना की लिखित तहरीर अज्ञात के नाम से थाने में दी गई ।
May 20, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment