May 25, 2026

बाइक टकराने के बाद बड़ी वारदात, दबंगों ने पिता -पुत्रों को चाकुओं से गोदकर मार डाला

कानपुर - नौबस्ता क्षेत्र अंतर्गत विराट नगर में 
बाइक टकराव के विवाद में बड़ी वारदात हो गई, दबंगों ने पिता-पुत्रों को चाकू से बेरहमी से गोदकर मार डाला। घटना में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो के बाद कोहराम मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार 3 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया, बाइक टकराने के बाद पहले पिता-पुत्रों की खूब पीटाई की उसके बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। घटना में घायल एक पुत्र का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर ACP नौबस्ता समेत सर्किल पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। 

No comments: