May 31, 2026

वारंट अभियान में सात गिरफ्तार, फखरपुर थाने ने न्यायालय में पेश किए चार आरोपी

 वारंट अभियान में सात गिरफ्तार, फखरपुर थाने ने न्यायालय में पेश किए चार आरोपी

बहराइच —  पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु चलाए गए विशेष वारंट अभियान में पुलिस को सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण)  आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी (कैसरगंज) धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्त के पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना फखरपुर संजीव चौहान के नेतृत्व में अभियान चलाकर कुल सात वारंटी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय, बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है।फखरपुर थाना को न्यायालय से प्राप्त रिकॉल की छायाप्रति के आधार पर चार अभियुक्त — अब्दुल लतीफ, अनीक, जुनैद और कलीम (सभी निवासी गण खालिदपुर) — को थाना हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है और आगे की कार्यवाही न्यायालयिक निर्देशानुसार पूरी की जाएगी।

No comments: