लखनऊ - लंबे समय से चर्चा का विषय रहा मंत्रिमंडल विस्तार आज होगा, यह सीएम योगी का 3.0 मंत्रिमंडल विस्तार है। राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलायेंगी,
पश्चिमी यूपी को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है। मंत्रिमंडल में जगह पाने वालो में पासी समाज से कृष्णा पासवान,बाल्मीकि समाज से सुरेंद्र दिलेर,लोधी समाज से कैलाश राजपूत,ओबीसी चेहरे के तौर पर हंसराज विश्वकर्मा ,जाट समाज से भूपेंद्र चौधरी तथा सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय के नामों की चर्चा तेज है। भाजपा जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की तैयारी में है,जन भवन में 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना प्रस्तावित है।
No comments:
Post a Comment