May 23, 2026

पारिवारिक विवाद में मारपीट, 4माह के मासूम की मौत, गोण्डा की घटना

गोण्डा - कोतवाली नगर के पांडे बाजार चौकी क्षेत्र में 
पारिवारिक विवाद में मारपीट शुरू हो गई जिसमें 4 माह के मासूम की मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोप है कि ससुराल पहुंचे मां-बेटे से मारपीट हुई, जिसमें बच्चे की मौत हो गई,ससुरालियों ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। आरोप है कि ​दहेज में रुपये न मिलने पर प्रताड़ना की गई, पीड़िता के पति समेत 4 ससुरालियों पर तहरीर दी गई। मामले में पुलिस द्वारा बच्चे के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है, कोतवाली नगर पर पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर उसके ससुरालीजनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

No comments: