गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा विभिन्न कम्पनियों के कुल 251 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ 51,00,000 (इक्यावन लाख) है, बरामद किये गये। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में वर्ष 2025 के दौरान अब तक जनपदीय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा कुल 695 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया। जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की गई। इस क्रम में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कम्पनियों जिनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस आदि कंपनियों के गुमशुदा 251 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किये गये, जिन्हें आज दिनांक 03.05.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा एवं जनपदीय पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। जनपदीय टीम में थाना को0 नगर द्वारा 21 मोबाइल, थाना को0 देहात द्वारा 16, थाना खरगूपुर द्वारा 15, थाना इटियाथोक द्वारा 06, थाना तरबगंज द्वारा 24, थाना नवाबगंज द्वारा 21, थाना वजीरगंज द्वारा 06, थाना उमरीबेगमगंज द्वारा 10, थाना मोतीगंज द्वारा 07, थाना कर्नलगंज द्वारा 25, थाना कटराबाजार द्वारा 07, थाना कौड़िया द्वारा 06, थाना परसपुर द्वारा 06, थाना धानेपुर द्वारा 15, थाना को0 मनकापुर द्वारा 11, थाना छपिया द्वारा 07, थाना खोड़ारे द्वारा 14 एवं नोडल सर्विलांस टीम के द्वारा 34 कुल 251 मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी।
जनहित में अपील
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार सारथी एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती रहेगी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा भी की गई।
No comments:
Post a Comment