May 23, 2026

गैंगस्टर एक्ट के 04 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण  पालीवाल के नेतृत्व में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-205/26, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्तगण- 01. कुल्लू उर्फ बब्लू, 02. लवकुश, 03. राजन, 04. कन्हैया को ग्राम लमती उकरहवा से गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष मनकापुर मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण 1. कुल्लू उर्फ बब्लू, 2. लवकुश पुत्र, 3. रविशंकर, 4. राजन, 5. झब्बर उर्फ अजय, 6. कन्हैया एक संगठित गिरोह बना लिये हैं। कुल्लू उर्फ बब्लू उक्त गैंग का लीडर है। उक्त गैंग का मुख्य कार्य अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु बिजली मोटर पम्प की चोरी कर अवैध धन अर्जित करना है। उक्त गैंग द्वारा जनपद गोण्डा के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली मोटर पम्प चोरी की घटनाओं को कारित किया गया है उक्त गिरोह समाज में भय एवं आतंक फैलाकर चोरी जैसे गंभीर अपराध कारित करता है। उक्त गिरोह का कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज दिनांक 23.05.2026 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा गैंग लीडर सहित 04 अभियुक्तों-01. कुल्लू उर्फ बब्लू, 02. लवकुश, 03. राजन, 04. कन्हैया को ग्राम लमती उकरहवा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: