May 12, 2026

पुलिस द्वारा 02 आरोपी दहेज हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 322/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित नामजद आरोपी अभियुक्तों - 01. नूरे उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र जुमई, 02. सफीना पत्नी नूरे उर्फ नूर मोहम्मद  को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली वादिनी द्वारा थाना कोतवाली देहात को लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होने अपनी लड़की की शादी21 मई वर्ष 2025 में लल्लू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम मेडईपुरवा थाना को0देहात से की थी । शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा दहेज मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर दिनांक 22.04.2026 को वादिनी की लड़की ने फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 12.05.2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्तों - 01. नूरे उर्फ नूर मोहम्मद पुत्र जुमई, 02. सफीना पत्नी नूरे उर्फ नूर मोहम्मद  को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: