गोण्डा - परसपुर क्षेत्र के गजराजपुरवा गोलीकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है, जहां भूपेंद्र की पत्नी के बाद निम्मी सिंह अपने पति को बेगुनाह साबित करने के लिए नहीं सामने आई हैं। बता दें कि निम्मी के पति मुकुंद भूपेंद्र सिंह गोलीकांड मामले में नामजद अभियुक्त हैं,
पति की बेगुनाही के लिये निम्मी सिंह ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। जिसके मुताबिक घटना वाले दिन निम्मी व उनके पति अयोध्या में थे,दोनों परिवार के साथ वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे थे। जबकि गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
No comments:
Post a Comment