गोण्डा - पत्रकार के असामयिक निधन पर सूचना विभाग ने शोक व्यक्त किया है, जारी शोक संदेश में सूचना विभाग ने कहा कि सम्मानित पत्रकार स्वर्गीय रंजीत तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत एवं समाज ने एक कर्मठ, निष्पक्ष एवं समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है।
सूचना विभाग उनके इस असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
No comments:
Post a Comment