गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा स्कॉर्पियो वाहनों से बकरी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर अभियुक्तों-01. रफीक पुत्र तौफीक, 02. शकील पुत्र अब्दुल खालिक, 03. शमसुद्दीन पुत्र भगोले, 04. रहीश पुत्र रशीद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 अदद चोरी की बकरी, घटना में प्रयुक्त 02 अदद स्कार्पियों गाडी व 23800/- रूपये नकद बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
जनपद गोण्डा में विगत कुछ दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बकरी चोरी की घटनाएं प्रकाश में आई थी । उक्त घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में बकरी चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की गई तथा खुफिया सूचनाओं का प्रभावी संकलन किया गया। पुलिस टीमों की सक्रिय कार्यवाही के फलस्वरूप बकरी चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए 04 शातिर अभियुक्तों- 01. रफीक पुत्र तौफीक, 02. शकील पुत्र अब्दुल खालिक, 03. शमसुद्दीन पुत्र भगोले, 04. रहीश पुत्र रशीद को दुर्जनपुर घाट से कोडर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 06 अदद चोरी की बकरियां, घटना में प्रयुक्त 02 अदद स्कॉर्पियो वाहन तथा ₹23,800/- नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं, जो जनपद गोण्डा एवं उसके आस-पास के जनपदों में रात्रि के समय घरों के बाहर बंधी बकरियों की रेकी कर सुनियोजित ढंग से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण चोरी की गयी बकरियों को बाराबंकी व बहराइच जनपद की पशु मण्डियों में बेच देते थे अथवा उन्हें काटकर मांस के रूप में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तों द्वारा 06 बकरियाँ चोरी कर छिपाकर रखी गयी थीं, जिन्हें बेचने के उद्देश्य से ले जाते समय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में दिनांक 08.04.2026 को थाना करनैलगंज क्षेत्र के सलारपुरवा मौजा पतीसा से 10 बकरियाँ चोरी कर लगभग ₹50,000/- में बाराबंकी की मण्डी में बेच दी गयी थीं तथा दिनांक 07.04.2026 को थाना तरबगंज क्षेत्र के ग्राम छोटका सेमरा से 09 बकरियाँ चोरी कर उन्हें काटकर मांस के रूप में लगभग ₹48,000/- में बिक्री किया जाना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रफीक पुत्र तौफीक, निवासी ककरही, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।
02. शकील पुत्र अब्दुल खालिक, निवासी कचहरी स्टेशन रोड, थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा।
03. शमसुद्दीन पुत्र भगोले, निवासी मंगलपुरवा, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा।
04. रहीश पुत्र रशीद, निवासी फोरबिसगंज, थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0 118/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-192/26, धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-116/26, धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment